फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   boy make sucide idue to fail in 12 th class

Sirmour News: दूसरी बार 12वीं में फेल होने पर 18 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या

Tue, 30 Apr 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
boy make sucide idue to fail in 12 th class
दूसरी बार 12वीं में फेल होने पर 18 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या
विज्ञापन

सूरजपुर घर में फंदे से लटका मिला, पांवटा थाना में मामला दर्ज
पोस्टमार्टम के बाद मृतक छात्र का शव परिजनों को सौंप दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। सोमवार को हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। पांवटा के सूरजपुर निवासी 18 वर्षीय छात्र दूसरी बार फेल हो गया। मंगलवार सुबह युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पांवटा थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार रोहित (18) पुत्र फूल सिंह निवासी सुरजपुर का विगत सोमवार को ही 12वीं कक्षा का परिणाम आया था। रोहित के पिता एचआरटीसी में परिचालक बताए जा रहे हैं। रोहित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। एक उसकी एक छोटी बहन है। परिजनों ने कहा कि कल परिणाम आने के बाद भी रोहित ठीक लग रहा था। मगर मंगलवार को अचानक जब घर पर कोई नहीं था, तभी फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां ने जब देखा तो आसपास के लोगों को मौके पर बुला लिया। किसी तरह फंंदे से नीचे उतार कर तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया।
विज्ञापन

मृतक बच्चे की माता बेसुध पड़ी है। वहीं परिजनों ने बताया कि रोहित कुछ वर्षों पहले छत से गिर गया था। इसके बाद से चंडीगढ़ से उपचार भी चल रहा था। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमाल पाशा ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले रोहित दम तोड़ चुका था। इसके बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब अदिति सिंह ने पुष्टि की है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed