फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   blood donation camp

Sirmour News: पुलिस जवान विनोद शर्मा ने जरूरतमंद महिला के लिए किया रक्तदान

Thu, 16 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
blood donation camp
नाहन (सिरमौर)। ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर के सदस्य और हिमाचल प्रदेश पुलिस में तैनात आरक्षी विनोद शर्मा ने आपात स्थिति में बी-निगेटिव रक्तदान कर गर्भवती महिला की जान बचाने में अहम योगदान दिया। तहसील शिलाई के क्यारी गुड़हा पाब गांव की एक गर्भवती महिला, जो डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के गायनी विभाग में उपचाराधीन है, उसको आपात स्थिति में बी-निगेटिव रक्त की तीसरी यूनिट की आवश्यकता थी। महिला में हीमोग्लोबिन की कमी के चलते ऑपरेशन किया जाना था। जैसे ही इस संबंध में विनोद शर्मा को सूचना मिली, तुरंत रक्तदान के लिए तैयार हो गए। अपने कार्यक्षेत्र से सीधे ब्लड बैंक नाहन पहुंचकर उन्होंने रक्तदान किया, जिससे जच्चा और बच्चा दोनों को नया जीवन मिल सका। सोसायटी के संचालक ईशान राव ने बताया कि विनोद शर्मा इससे पहले भी दो बार रक्तदान कर चुके हैं। ब्लड बैंक नाहन में स्टाफ नर्स स्वाति ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed