{"_id":"5745e15a4f1c1b0420691c46","slug":"black-out-in-rajgarhs-six-panchyat-from-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ की आधा दर्जन पंचायतों में तीन दिन से पसरा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़ की आधा दर्जन पंचायतों में तीन दिन से पसरा अंधेरा
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
Updated Wed, 25 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी में जला ट्रांसफार्मर।
- फोटो : रमेश मिश्र
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ विकास खंड की आधा दर्जन पंचायतों में पिछले तीन दिन से विद्युत सप्लाई बंद पड़ी है, जिसमें टाली भुज्जल, माटल, बखोग, कोटी पधोग, देवठी मझगांव, डिंबर आदि शामिल हैं। बिजली न होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन क्षेत्रों में 23 मई को आए भयंकर तूफान के बाद से बिजली सप्लाई बंद हो गई है। उसके बाद से अभी तक यह क्षेत्र अंधेरे में डूबा है। क्षेत्र में बिजली ना होने के कारण ग्रामीणों का हजारों लीटर दूध खराब हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में दही बिलोने के लिए बिजली से चलने वाली मशीनों का प्रयोग किया जाता है। इन पंचायतों के लोगों के मोबाइल फोन भी बिना बिजली के शोपीस बन कर रह गए हैं।
विज्ञापन
उधर ग्राम पंचायत कोटीपधोग में वीरवार से दो दिनों के लिए राष्ट्रीय बीमा कार्ड बनाने का कार्यक्रम रखा गया है, जहां पर चार पंचायतों के लोगों के कार्ड बनाए जाने हैं। अगर वीरवार तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हुई, तो लोगों की परेशानी ओर बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
उधर बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बिजली को बहाल करने के लिए काम युद्धस्तर पर चला रखा है मगर स्टाफ की कमी आड़े आ रही है। बुधवार देर सायं तक बिजली सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन