फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bjp programme in nahan

मिशन रिपीट के लिए भाजपा का होमवर्क

Sun, 11 Jul 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
bjp programme in nahan
नाहन (सिरमौर)। भारतीय जनता पार्टी की नाहन मंडल की अहम बैठक रविवार को नाहन में आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विधायक एवं पूर्व विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, ओपी सैनी, आरआर शर्मा, दीन दयाल वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर कार्य करने वाली पार्टी है। कार्यकर्ता ही भाजपा का आधार है। कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड 28 पुलों पर निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चार और पुलों का निर्माण किया जाएगा। नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और पेयजल योजनाओं का काम तेज गति से प्रगति पर है।
विज्ञापन

डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के वरिष्ठ एवं वृद्धजनों के कल्याण के प्रति कृत संकल्प है। डॉ. बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र विकास और सेवा दोनों का मॉडल विधानसभा क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जन सेवा के साथ विकास को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा मोर्चो के अध्यक्षों ने अपने लक्ष्य निर्धारित किए। सभी ने मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत करने और पार्टी एवं सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने संगठन की मजबूत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जन-जन तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने में कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed