{"_id":"6aa68c10f785f520a009bc3c","slug":"bjp-ogranised-havan-for-sukh-ram-better-health-nahan-news-c-177-1-ssml1030-188803-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सुखराम चौधरी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भाजपा ने किया महामृत्युंजय पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सुखराम चौधरी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भाजपा ने किया महामृत्युंजय पाठ
विज्ञापन
स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए महामृत
भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने यज्ञ में डाली पूर्णाहुति
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विधायक सुखराम चौधरी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर रविवार को श्री राधा कृष्ण यमुना मंदिर में विशेष महामृत्युंजय पाठ की पूर्णाहुति और विशाल महायज्ञ का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल पांवटा साहिब की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों समेत स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
सुबह आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महामृत्युंजय पाठ की पूर्णाहुति की गई। इसके बाद महायज्ञ में उपस्थित लोगों ने आहुति डालकर भगवान श्री राधा-कृष्ण और महादेव से विधायक सुखराम चौधरी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। महायज्ञ के समापन पर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार धवन, चरणजीत सिंह चौधरी, पांवटा साहिब भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री एवं विधायक की बेटी नवनीत चौधरी, जिला परिषद सदस्य रोहित चौधरी के अलावा भाजपा मंडल पांवटा साहिब के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।-- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विधायक सुखराम चौधरी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर रविवार को श्री राधा कृष्ण यमुना मंदिर में विशेष महामृत्युंजय पाठ की पूर्णाहुति और विशाल महायज्ञ का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल पांवटा साहिब की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों समेत स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
सुबह आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महामृत्युंजय पाठ की पूर्णाहुति की गई। इसके बाद महायज्ञ में उपस्थित लोगों ने आहुति डालकर भगवान श्री राधा-कृष्ण और महादेव से विधायक सुखराम चौधरी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। महायज्ञ के समापन पर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार धवन, चरणजीत सिंह चौधरी, पांवटा साहिब भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री एवं विधायक की बेटी नवनीत चौधरी, जिला परिषद सदस्य रोहित चौधरी के अलावा भाजपा मंडल पांवटा साहिब के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन