{"_id":"6aa92e429d5efaac750d8a86","slug":"bjp-obc-morcha-meeting-nahan-news-c-177-1-nhn1002-188971-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिला तो करेंगे संघर्ष : सुखराम चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिला तो करेंगे संघर्ष : सुखराम चौधरी
विज्ञापन
-कहा, विधानसभा में भी उठा चुका हूं मामला, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा प्रयास
-भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में सरकार पर विकास कार्य ठप करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं (सिरमौर)। भाजपा ओबीसी मोर्चा की मासिक बैठक कुंडियों पंचायत में अध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने ओबीसी आरक्षण समेत क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई योजनाओं को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
सुखराम चौधरी ने कहा कि ओबीसी समाज की लंबे समय से 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग है। उन्होंने दावा किया कि ओबीसी समाज की आबादी करीब 60 प्रतिशत है। यह मामला वह विधानसभा में भी उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि ओबीसी समाज की मांग को नहीं माना गया तो वह संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।
विधायक ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य ठप पड़े हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में सैकड़ों ट्यूबवेल और हैंडपंप के बोर किए गए थे। इन योजनाओं में मोटरें लगाकर लोगों को पेयजल और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना थी, लेकिन चार साल से अधिक समय बीतने के बावजूद ये योजनाएं बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन
बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव सुभाष चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, मोर्चा महासचिव सुल्तान चौधरी, राजेंद्र चौधरी, राजेश चौधरी और जिला अध्यक्ष पावन चौधरी, जिला परिषद सदस्य रोहित चौधरी, गुमान चौधरी, निरंजन, अनिल सैमी, सुल्तान चौधरी, गुरचरण समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।-- -- -- -- -
विज्ञापन
-भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में सरकार पर विकास कार्य ठप करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं (सिरमौर)। भाजपा ओबीसी मोर्चा की मासिक बैठक कुंडियों पंचायत में अध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने ओबीसी आरक्षण समेत क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई योजनाओं को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
सुखराम चौधरी ने कहा कि ओबीसी समाज की लंबे समय से 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग है। उन्होंने दावा किया कि ओबीसी समाज की आबादी करीब 60 प्रतिशत है। यह मामला वह विधानसभा में भी उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि ओबीसी समाज की मांग को नहीं माना गया तो वह संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य ठप पड़े हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में सैकड़ों ट्यूबवेल और हैंडपंप के बोर किए गए थे। इन योजनाओं में मोटरें लगाकर लोगों को पेयजल और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना थी, लेकिन चार साल से अधिक समय बीतने के बावजूद ये योजनाएं बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन
बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव सुभाष चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, मोर्चा महासचिव सुल्तान चौधरी, राजेंद्र चौधरी, राजेश चौधरी और जिला अध्यक्ष पावन चौधरी, जिला परिषद सदस्य रोहित चौधरी, गुमान चौधरी, निरंजन, अनिल सैमी, सुल्तान चौधरी, गुरचरण समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।