फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bjp meeting in ponta on 28 sept

Sirmour News: पांवटा में 28 सितंबर को जुटेंगे भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता

Mon, 21 Sep 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
bjp meeting in ponta on 28 sept
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के दोनों भाजपा मंडलों की संयुक्त बैठक में 28 सितंबर को होने वाले
रामलीला मैदान में होगा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप और भाजपा विधायक रहेंगे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाजपा विधानसभा पांवटा साहिब के आंजभोज और पांवटा मंडलों की संयुक्त बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में हुई। बैठक में 28 सितंबर को रामलीला मैदान में होने वाले जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे।
सुखराम चौधरी ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत हुआ है। पांवटा साहिब में होने वाला यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन की एकजुटता का अवसर होगा। उन्होंने दोनों मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

आंजभोज मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर और पांवटा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने बताया कि सम्मेलन में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद विधायक रीना कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर और भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता के मौजूद रहने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवानी वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर, मंडल महामंत्री रोहित चौधरी, तरनजीत सिंह गिल समेत मंडल पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed