फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bjp meeting in ponta

Sirmour News: हर बूथ पर 200 से अधिक लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाएं

Sat, 31 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
bjp meeting in ponta
हर बूथ पर 200 से अधिक लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाएं
विज्ञापन

पूर्व ऊर्जा मंत्री और विधायक सुखराम चौधरी विशेष रूप से रहे मौजूद

भाजपा पांवटा मंडल की सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब(सिरमौर)। भाजपा पांवटा मंडल की सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर की ओर से बैठक की अध्यक्षता की गई। बैठक में विशेष अतिथि पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक सुखराम चौधरी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज, सदस्यता अभियान के प्रभारी रामेश्वर शर्मा व प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी संजीव बसटा ने सदस्यता अभियान कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

कार्यशाला में सबसे पहले सभी ने दो मिनट का मौन रखते हुए शहीद आशीष कुमार चौहान को श्रद्धांजलि दी। आशीष चौहान अमर रहे अमर रहे के नारे लगाए गए। विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 1 सितंबर 2024 को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। फिर 2 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिस कॉल 8800002024 करने के बाद, एक लिंक आएगा। उस पर जाकर आप अपना पूरा पता डालने के बाद अपनी सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं और कुछ लोग फार्म के माध्यम से भी सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
विज्ञापन


युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तिलक ने कहा कि हम सबने मिलकर इस महापर्व को देश-प्रदेश भर में चलाना है। सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को और बूथ पर सभी महिलाओं को भी इस पर्व में शामिल करना है। हर बूथ पर 200 से अधिक लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार, दिनेश चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, महामंत्री तरनजीत गील, प्रदेश ओबीसी महामंत्री सुभाष चौधरी, अजय मेहता, राहुल चौधरी, पवन चौधरी, अभिषेक अग्रवाल, कलम तोमर, राकेश कुमार, सुरेश कुमार, बलबीर धीमान, सुंदर सिंह, तोता राम शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शमशेर अली, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना चौधरी, सुरेखा चौधरी, सरिता ठाकुर, त्रिशला चौधरी, हितेंद्र कुमार, मंडल मीडिया प्रभारी सुखविंद्र चौधरी, अनिल कुमार, बंटी, केशव, राजेश, विशाल, हेमराज समेत भाजपा बूथ अध्यक्ष , पालक, बीएलए और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed