फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   birsa munda jaynti celkebrated

Sirmour News: नाहन में भगवान बिरसा मुंडा की 149वीं जयंती मनाई

Fri, 15 Nov 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
birsa munda jaynti celkebrated
नेहरू युवा केंद्र द्वारा नाहन में बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित की गई छ
नाहन में भगवान बिरसा मुंडा की 149वीं जयंती मनाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। भारत में जनजातीय क्षेत्र के लोगों में भगवान के रूप में पूजे जाने वाले भगवान बिरसा मुंडा की 149वीं जयंती पर शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र, नाहन के सौजन्य से डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन के छात्रावास सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में प्रख्यात समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय, नाहन प्रो. अमर सिंह चौहान तथा विशेष रूप से प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रो. सुरेश जोशी उपस्थित थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजक एवं नेहरू युवा केंद्र के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बिरसा मुंडा की 149वीं जयंती पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए भाषण, प्रतियोगिताओं, व्याख्यानों आदि गतिविधियों को आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिरसा मुंडा के द्वारा किए गए असाधारण कार्यों को सभी विद्यार्थी व प्रतिभागी अपने दैनिक जीवन में भी प्रयोग करें, तभी हम उनके जीवन से प्रेरणा लेकर एक आदर्शवादी एवं शांतिप्रिय देश की कल्पना कर सकते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां दीं। अंत में नेहरू युवा केंद्र, नाहन की ओर से गण्यमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिह्न एवं सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक, नाहन के प्रबंधक सुरेंद्र शर्मा सहित प्रभारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर राजन कुमार शर्मा, छात्रावास संरक्षक लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज, मंच संचालक डॉ. अरुण कुमार, प्रो. प्रीति चौहान, प्रो. विनीता पुंडीर, नेहरू युवा केंद्र, नाहन से स्वयंसेवक रीता देवी, कुमारी रितिका एवं कांता देवी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed