{"_id":"60f080dc8ebc3ef9ff1021dc","slug":"bindal-unveiled-the-statue-of-vivekananda-nahan-news-sml376941584","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंदल ने किया विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिंदल ने किया विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। सदर विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने वीरवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। स्वामी विवेकानंद की यह प्रतिमा महाविद्यालय परिसर में स्थापित की गई है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। उनका जीवनदर्शन हमेशा ही युवाओं और समाज का मार्गदर्शन करता रहा है। कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों में पुरातन भारतीय इतिहास, संस्कृति, वेदना, विचार और चिंतन संपूर्ण रूप से समाहित है।
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि विवेकानंद के नेतृत्व में अंग्रेजों के शासनकाल में भारत की प्रतिभाओं, भारतीय धर्म, संस्कृति और भारत के विचारों को विश्व के अंदर मान्यता मिली है। इस अवसर नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, उपाध्यक्ष अनिवाश गुप्ता, ओपी सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आरआर शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।