{"_id":"6310e8a012c42734b70b6b7f","slug":"bike-thief-gang-busted-in-paonta-three-accused-arrested-nahan-news-sml4202918167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरीशुदा 20 बाइकों को भी बरामद कर लिया है।
इन आरोपियों के अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह से तार जुड़े होने की पूरी संभावनाएं हैं।
बता दें कि कई दिनों से पांवटा साहिब में वाहन चोरी की वारदातें बढ़ गई थी। इसके बाद डीएसपी पांवटा साहिब ने थाना प्रभारी अशोक चौहान के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठन किया। इस दौरान टीमों ने तीन दिन तक पांवटा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
नाकाबंदी के बीच कई शातिर पुलिस को देख बाइक रास्ते में छोड़ कर भाग निकले। इसी दौरान बाइक चोरी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके दो साथियों को भी काबू किया गया। इसके बाद कई हैरान करने वाले खुलासे होते गए।
विज्ञापन
तीनों आरोपी एक संगठित बाइक चोरी गैंग के रूप में कार्य कर रहे थे। इनमें माजरा निवासी आरोपी प्रिंस उर्फ विक्की के खिलाफ माजरा थाने में पहले ही चार बाइक चोरी के मामले पंजीकृत हैं। इसका साथी मुबारक भी बाइक चोरी में संलिप्त पाया गया। ये दोनों बाइक चोरी कर क्यारदा निवासी मोटर मैकेनिक अनिल कुमार के पास लेकर जाते थे। जहां चोरी के बाइकों के चैसी नंबर और इंजन नंबर से छेड़छाड़ कर इन्हें बदला जाता था।
इसके बाद वे दो अन्य आरोपियों के माध्यम से देश और प्रदेश के विभिन्न लोगों को बेचने की भूमिका निभाते हैं। पुलिस के अनुसार शातिर चोरी की बाइकों को 2500 से 10,000 रुपये तक हरियाणा में बेचते थे। स्थानीय कबाड़ियों को भी उन्होंने बाइकें बेची हैं। लिहाजा खरीद फरोख्त करने वालों की भी पुलिस जांच कर रही है। शीघ्र ऐसे आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी।
पुलिस के विशेष अभियान के दौरान कुल 20 बाइक बरामद की गई हैं। इनमें चोरी हुई सात बाइकें की पुलिस पहले ही तलाश कर रही थी, जबकि 13 बाइकें बिना नंबर प्लेट और बिना दस्तावेज
के मिली हैं।
डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि इन आरोपियों के तार अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह से जुड़े होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस मामले में गठित विशेष टीमों ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच अभी जारी है।