{"_id":"6a8af594b2a7e535b00f300d","slug":"bike-hit-by-truck-one-youth-killed-another-injured-nahan-news-c-177-1-nhn1002-186844-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
साथी देहरादून रेफर, तेज बारिश के बीच हादसा
ट्रक मोड़ते समय हादसा, पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब बाइपास के पास शनिवार देर रात तेज बारिश के बीच हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान ऋतिक पुंडीर (25) पुत्र कबूल चंद निवासी दुगाना, तहसील कमरऊ के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान निर्भय निवासी कमरऊ के रूप में हुई है।
बद्रीपुर की ओर से ऋतिक और निर्भय बाइक पर बाइपास की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बांगरण की ओर से आ रहा ट्रक नेशनल हाईवे पर बद्रीपुर की ओर मुड़ रहा था। हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी। बताया जा रहा है कि फिसलन और कम दृश्यता के बीच बाइक ट्रक के पिछले टायर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऋतिक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायल निर्भय को तत्काल सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए देहरादून के अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।