{"_id":"6581a14cc43031ad690b62dd","slug":"bharti-sivir-will-be-organised-in-rojgaar-office-nahan-on-22-dec-nahan-news-c-177-1-ssml1027-14940-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मैसर्ज वरव बायोजेनेसिज प्राइवेट लिमिटेड कालाअंब में भरे जाएंगे 10 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मैसर्ज वरव बायोजेनेसिज प्राइवेट लिमिटेड कालाअंब में भरे जाएंगे 10 पद
विज्ञापन
मैसर्ज वरव बायोजेनेसिज प्राइवेट लिमिटेड कालाअंब में भरे जाएंगे 10 पद
22 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित होगा भर्ती शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मैसर्ज वरव बायोजेनेसिज प्राइवेट लिमिटेड कालाअंब में 10 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए 22 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने बताया कि कंपनी में प्रोडक्शन केमिस्ट के 4 पद, एनालिटिकल केमिस्ट के दो पद, क्यूए केमिस्ट का एक पद भरा जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता बीएससी/बी.फार्मा रखी गई है।
उन्होंने बताया कि ब्लिस्टर पैकिंग ऑपरेटर का एक पद और ग्रेन्यूलेशन लाइन ऑपरेटर के दो पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं या आईटीआई है।
प्रार्थी की आयु 21 से 45 वर्ष और 2 से 3 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। कंपनी की ओर से वेतन कार्य अनुभव के आधार पर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि eemis.nic.in पोर्टल पर इच्छुक आवेदक आनलाइन तरीके से भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं। सभी इच्छुक आवेदक सुबह 10:30 बजे रोजगार कार्यालय नाहन में पहुंचकर इस मौके का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नंबर 01702-222274 पर संपर्क कर सकते हैं।