फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Bhajan-Pujan, Marathon, Yoga and Quiz for Youth at Yamuna Ghat

Sirmour News: यमुनाघाट पर भजन-पूजन, युवाओं के लिए मैराथन, योग और क्विज

Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bhajan-Pujan, Marathon, Yoga and Quiz for Youth at Yamuna Ghat
23 से 25 अक्तूबर तक होगा राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव
विज्ञापन

पंजाबी, हिंदी और पहाड़ी कलाकार सांस्कृतिक संध्याओं में बिखेरेंगे रंग

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 23 से 25 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का संगम देखने को मिलेगा। युवाओं और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मैराथन, योग, प्रश्नोत्तरी और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं, यमुनाघाट पर भजन-पूजन के साथ महोत्सव में धार्मिक रंग भी नजर आएगा।
एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि गुरु की नगरी पांवटा साहिब में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव में युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि मैराथन, योग और प्रश्नोत्तरी के अलावा विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। शाम के समय यमुनाघाट पर पूजा-अर्चना का कार्यक्रम होगा। इसके बाद सांस्कृतिक संध्याओं में पंजाबी, हिंदी और पहाड़ी लोक गायकों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान लाइटिंग, साउंड सिस्टम समेत विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सभी कार्यों के लिए पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लाइटिंग और साउंड सिस्टम से जुड़े कुछ स्थानीय वेंडरों और व्यवसायियों को टेंडर प्रक्रिया को लेकर गलतफहमी हुई है। अभी संबंधित कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच
महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। पंजाबी, हिंदी और पहाड़ी लोक कलाकार सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देंगे। इससे स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहरी कलाकारों को भी अपनी कला के प्रदर्शन का मंच मिलेगा।


--
खेल मैदान की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग
पांवटा साहिब। जिला परिषद सदस्य अरिकेश जंग ने यमुना शरद महोत्सव को लेकर एसडीएम द्विज गोयल से मुलाकात की। उन्होंने स्थानीय साउंड और लाइटिंग का काम करने वाले व्यापारियों की समस्याओं को एसडीएम के समक्ष रखा। एसडीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि महोत्सव से संबंधित सभी टेंडर प्रक्रियाओं में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। अरिकेश जंग ने खेल मैदान में निर्माणाधीन स्टेज और लाइटों की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि अधूरा स्टेज होने के कारण यह स्थान नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है। जेपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता भी शुरू होने वाली है, ऐसे में खेल मैदान में लगी लाइटों की मरम्मत जल्द करवाना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed