{"_id":"56ed5f744f1c1b7e628b4bf4","slug":"begining-of-scince-classes-in-nohradhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौहराधार में पहली बार विज्ञान की कक्षाएं होंगी आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौहराधार में पहली बार विज्ञान की कक्षाएं होंगी आरंभ
ब्यूरो, अमर उजाला नौहराधार (सिरमौर)।
Updated Sat, 19 Mar 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाओं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नौहराधार में पहली मर्तबा विज्ञान संकाय की कक्षाएं आरंभ हो रही है। इसके लिए स्कूल प्रशासन ने एक से 10 अप्रैल तक बिना लेट फीस के दाखिले शुरू किए हैं। इसके साथ ही वाणिज्य व कला संकाय में भी दाखिले शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्कूल के प्रधानाचार्य केडी पोसवाल ने बताया कि नौहराधार में पहली बार विज्ञान की कक्षाएं शुरू हो रही हैं। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर ही कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। 10 अप्रैल तक बिना लेट फीस व उसके बाद 17 अप्रैल तक लेट फीस के साथ दाखिले लिए जाएंगे। जबकि 8 अप्रैल से कक्षाएं नियमित शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
स्कूल एसएमसी प्रधान गुमान सिंह, अभिभावक भारत भूषण, लेखराज, योगेंद्र, तपेंद्र, रविंद्र, हरदेव, रमेश व प्रेम चौहान आदि ने बताया कि इससे पूर्व यहां के बच्चों को विज्ञान विषय की पढ़ाई करने के लिए राजगढ़ व सोलन जाना पड़ता था लेकिन अब बच्चे घर द्वार पर ही विज्ञान विषय की पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने स्कूल में विज्ञान की कक्षाएं शुरू होने पर सीपीएस विनय कुमार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन