फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Basic training of Panchayat representatives from 8

Sirmour News: पंचायत प्रतिनिधियों का बुनियादी प्रशिक्षण 8 से

Tue, 25 Aug 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Basic training of Panchayat representatives from 8
जिला पंचायत संसाधन केंद्र नाहन में आयोजित होगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधानों, उप प्रधानों और वार्ड सदस्यों को 8 से 24 दिसंबर तक बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य पंचायतीराज विभाग के तहत पंचायत प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों और सेवाओं का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रशिक्षित करना है।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद सिरमौर एकता काप्टा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। प्रशिक्षण जिला पंचायत संसाधन केंद्र नाहन में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए कुल 15 बैच निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

पहला बैच 8 से 11 सितंबर तक चलेगा। इसमें नाहन की आठ, पच्छाद की सात, संगड़ाह की पांच, राजगढ़ की पांच, शिलाई की छह और तिलोरधार विकास खंड की पांच पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके बाद दूसरा बैच 15 से 18 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें भी विभिन्न विकास खंडों की पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर से पांवटा साहिब विकास खंड की पंचायतों के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण शुरू होगा। वहीं, दिसंबर में ददाहू विकास खंड की पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के विभिन्न चरणों में नाहन, पच्छाद, संगड़ाह, राजगढ़, शिलाई, तिलोरधार, पांवटा साहिब और ददाहू विकास खंडों की पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

प्रशिक्षण का अंतिम बैच 21 से 24 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इसके माध्यम से नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतीराज व्यवस्था, उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों से संबंधित बुनियादी जानकारी दी जाएगी, ताकि वे पंचायत स्तर पर सेवाओं और विकास कार्यों का प्रभावी ढंग से संचालन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed