फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   baru ram death- case file

Sirmour News: मुआवजे पर सहमति बनने के बाद सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया

Mon, 06 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
baru ram death- case file
फॉलोअप------
विज्ञापन


रविवार को देर रात ग्रामीणों और ठेकेदार के प्रतिनिधियों के बीच बैठक में हुआ फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। धौलाकुआं में बिजली लाइन बिछाने के दौरान खंभे से गिरकर मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रविवार देर रात प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों, पीड़ित परिवार और ठेकेदार के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में मुआवजे पर सहमति बनने के बाद सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
गौरतलब है कि रविवार सुबह धौलाकुआं में बिजली लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान धौलाकुआं निवासी बारूराम (45) पुत्र रामपाल की कथित रूप से करंट लगने के बाद बिजली के खंभे से गिरकर मौत हो गई थी। हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप था कि ठेकेदार ने मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए थे। साथ ही कार्य शुरू करने से पहले बिजली बोर्ड को भी सूचना नहीं दी गई थी। हादसे के बाद ठेकेदार के मौके पर नहीं पहुंचने से भी ग्रामीणों में नाराजगी थी। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने तक पोस्टमार्टम नहीं कराने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक बारूराम अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी और चार बेटियां हैं। घटना के बाद परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। रविवार शाम ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम पांवटा साहिब से मिला, जिसके बाद प्रशासन के निर्देश पर देर रात दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई।
मृतक के चाचा मोहन लाल और समाजसेवी संजय चौधरी ने बताया कि बैठक में ठेकेदार ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और हादसे से संबंधित बीमा क्लेम की राशि दिलाने पर सहमति जताई। इसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उधर, सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस. नेगी ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। माजरा थाना पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed