फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bankala school winner in khelkood

Sirmour News: छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद में बनकला स्कूल ने पाया ऑल राउंड बेस्ट का खिताब

Thu, 10 Sep 2026 12:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:05 PM IST
विज्ञापन
bankala school winner in khelkood
शिक्षकों के साथ अंडर-14 खेलकूद में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बनकला स्कूल के खिलाड़ी। स्रोत: स्
सचित्र--
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। अंडर-14 छात्र और छात्राओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला के खिलाड़ियों का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा। छात्राओं ने ऑल राउंड बेस्ट का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय के 8 छात्रों और 15 छात्राओं का चयन जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

अंडर-14 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद में विद्यालय की टीमें कुश्ती और शतरंज में विजेता रहीं, जबकि योगा, खो-खो व कबड्डी में उपविजेता रहीं। समूहगान एवं एकलगान में तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-14 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय प्रतियोगिता में कुश्ती में विजेता, शतरंज व योग में उपविजेता, समूहगान में तीसरा, भाषण प्रतियोगिता में दूसरा और एकलगान में तीसरा स्थान रहा। इसके अलावा अंडर-19 छात्रा वर्ग जोन स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम शतरंज में विजेता रही। कुश्ती में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीति तनवर और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने सभी खिलाड़ियों और शारीरिक शिक्षा अध्यापक तारा चंद और संजीव शर्मा को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।--------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed