Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bang run bridge

Sirmour News: पांच वर्ष बाद भी बांगरन पुल को नहीं मिल सका बजट

Tue, 10 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
bang run bridge
पांवटा साहिब में गिरि  नदी पर  दशकों पुराना सिंगल लेन बांगरन पुल। संवाद - फोटो : credit
ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन

करीब 48 करोड़ रुपये बजट से प्रस्तावित करीब 393 मीटर लंबा डबललेन पुल
नौ टन भार की क्षमता वाला दशकों पुराना सिंगल लेन पुल ढो रहा है अतिभार

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। दशकों पहले बना सिंगल लेन पुल अच्छी स्थिति में नहीं है। कई बार इस पुल पर लंबे जाम लग जाते हैं। अतिभार के चलते कभी भी पुल क्षतिग्रस्त हो सकता है। लोक निर्माण विभाग ने पांच वर्ष पहले गिरि नदी पर बांगरन पुल बनाने की योजना तैयार कर मंजूरी को भेजी है। केंद्र सरकार से सेंट्रल रोड्स फंड (सीआरएफ) से इस योजना के लिए बजट प्रावधान होना है। प्रस्तावित करीब 393 मीटर लंबा डबल लेन पुल करीब 48 करोड़ लागत से तैयार होना है। इस पुल के लिए केंद्र से बजट प्रावधान का लंबा इंतजार चल रहा है।


गिरिपार और स्थानीय क्षेत्र निवासी बिशन चौहान, रमेश शर्मा, प्रदीप चौहान, इमरान खान, सुरजीत सिंह, रमेश पुंडीर, बलबीर नेगी, मोहब्बत अली, राकेश चौधरी और नरेश कुमार ने बताया कि गिरिपार क्षेत्र से लेकर भंगानी किल्लोड़ क्षेत्र समेत गिरि नदी पर दशकों पुराना सिंगल लेन बांगरन पुल करीब दो दर्जन से अधिक पंचायतों को आपस में जोड़ता है। इस पुल की हालत काफी दयनीय हो गई थी।
विज्ञापन

वर्ष 2022-23 में करीब सवा करोड़ से इस पुल की मरम्मत हुई है। गिरिपार क्षेत्र में दर्जनों क्र्रशर, गिरिपार में खनन माईने, सालवाला व खोड़ोवाला में औद्योगिक इकाइयां संचालित हो रहीं हैं। ये सिंगल लेन पुराना पुल मात्र नौ टन भार क्षमता वाला है। जबकि अब हालात बदल चुके हैं। क्रशर जोन से 20 से 45 टन क्षमता वाले वाहन इस पुल से गुजरते हैं। इसलिए क्षेत्रवासियों की बांगरन में गिरि नदी पर डबल लेन और अधिक भार की क्षमता वाले नए पुल बनाए जाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने इसका पांच वर्ष पहले सीआरएफ योजना के तहत करीब 48 करोड़ बजट की 393 मीटर स्पेन वाले डबल लेन पुल तैयार करने की योजना मंजूरी को भेजी है। अब तक भी इस नए पुल के लिए केंद्र से संबंधित योजना के तहत बजट प्रावधान नहीं हो सका है। क्षेत्रवासियों ने स्थानीय विधायक, अन्य प्रतिनिधियों, प्रदेश सरकार व लोक निर्माण विभाग से इस पुल को बजट प्रावधान का मामला संज्ञान लेने का आग्रह किया है। नए पुल को बजट प्रावधान होने पर लोगों को बेहतर आवागमन को डबल लेन पुल सुविधा मिल सकेगी।

बाक्स...

- लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता दलीप सिंह तोमर ने बताया कि डबल लेन बांगरन पुल की योजना प्रस्तावित है। सीआरएफ योजना के तहत करीब 48 करोड़ बजट की बांगरन पुल योजना मंजूरी के लिए भेजी गई है। अब तक इस योजना को बजट का कोई प्रावधान नहीं हो सका है।

--

विधायक प्राथमिकता पर रखा गया मांग को : विधायक
- पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी ने बताया कि डबल लेन पुल की मांग जायज है। दशकों पुराने बांगरन सिंगल लेन पुल से काफी दिक्कतें आती रही है। विधायक प्राथमिकता बैठक में इस मुद्दे को रखा गया है। इसमें प्रदेश सरकार से प्राथमिकता के आधार पर इस योजना को बजट प्रावधान के लिए भेजने की मांग उठाई है। इस मुद्दे को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष भी उठाया जाएगा।

संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed