{"_id":"644ab81cef8c451ae40dde04","slug":"bailey-bridge-with-35-ton-load-capacity-to-be-built-in-danoi-nahan-news-c-19-1-134869-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: दनोई में बनेगा 35 टन भार क्षमता वाला नया बैली ब्रिज, 1.30 करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: दनोई में बनेगा 35 टन भार क्षमता वाला नया बैली ब्रिज, 1.30 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Thu, 27 Apr 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
बैली ब्रिज निर्माण को लेकर निरीक्षण करती टीम। संवाद
ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के दनोई में जोगर खड्ड पर 1.30 करोड़ रुपये की लागत से नया बैली ब्रिज बनाया जाएगा। विधायक विनय कुमार के नेतृत्व में वीरवार को लोक निर्माण विभाग के मैकेनिकल विंग सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने मौके का निरीक्षण कर बैली ब्रिज की संभावनाओं का जायजा लिया।
करीब 1.30 करोड़ रुपये की लागत से 110 फीट लंबे बैली ब्रिज का निर्माण तीन चरणों (पार्ट) में किया जाएगा। इस ब्रिज की मियाद 75 से 100 साल के बीच होगी और इसके ऊपर से 32 से 35 टन भार क्षमता के वाहन आसानी से गुजर सकेंगे। विधायक विनय कुमार ने निर्धारित समय अवधि में ब्रिज का निर्माण पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
बता दें कि 24 अप्रैल को दशकों पुराना दनोई पुल ओवरलोड ट्राला गुजरते वक्त धराशायी हो गया था। पुल के टूटने से रेणुका-संगडाह सड़क के बंद हो गई थी और रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय नाहन से टूट गया था। विधायक ने क्षेत्र के लोगों से भी विपदा की इस घड़ी में सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
अधिकारियों की टीम में अधिशासी अधीक्षण अभियंता (मैकेनिकल) चरणदास ठाकुर, अधीक्षण अभियंता अरविंद शर्मा(लोनिवि) अधिशासी अभियंता नरेंद्र वर्मा, ई. आशीष राणा, सहायक अभियंता भीमसेन नेगी, सुशील शर्मा, राजेश धीमान, जोगिंद्र ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, विवेक विश्वकर्मा व रोशन शर्मा सहित तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
आज शाम तक तैयार होगा वैकल्पिक मार्ग
मैकेनिकल विंग के अधीक्षण अभियंता चरणदास ठाकुर ने बताया कि लोक निर्माण विभाग स्वयं इस ब्रिज का निर्माण करेगा। इसको लेकर किन्नौर से विशेष तौर पर ब्रिज निर्माण की टीम इस कार्य को अंजाम देगी। करीब एक माह की समय अवधि के बीच इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। लोगों के आवागमन के लिए तैयार किए जा रहे वैकल्पिक मार्ग का निर्माण भी शुक्रवार शाम तक पूर्ण होने की उम्मीद है। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग मुस्तैदी के साथ इस मार्ग के निर्माण में जुटा हुई है। एक साथ चार जेसीबी मशीनों को काम पर लगाया गया है।