फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bahti yuva manch and ponta vayavstha parivartan manch strike second day continiues for demand

रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

Tue, 21 Dec 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
bahti yuva manch and ponta vayavstha parivartan manch  strike second day continiues for  demand
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के बाहर धरने पर बैठे पांवटा व्यवस्था परिवर्तन मंच के पदाधिकारी। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच का दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। सोमवार रात सीएमओ सिरमौर और स्थानीय अस्पताल प्रबंधन के बीच बैठक हुई जिसमें सीएमओ की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया जा रहा था लेकिन धरने पर बैठे व्यवस्था परिवर्तन मंच समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि अब तक छह वर्षों में ऐसा क्यों नहीं किया गया। अब इस तरह के दिखावे और आश्वासन मंजूर नहीं होंगे। बैठक में दो टूक कहा कि रेडियोलॉजिस्ट पद नहीं भरे जाने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार से बाहती युवा मंच समेत विभिन्न संगठनों के युवा लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पांवटा में धरने पर बैठक गए हैं। अब पांवटा क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं के संगठनों, विहिप, बजरंग दल, एकता की जंग क्लब भगानी, युवा किसान चेतना क्लब, राधा-कृष्ण मंदिर समिति, क्रांति चेतना युवा क्लब अजौली और नेशनल वूमेंस राउट क्लब समेत संगठनों ने भी धरने को पूर्ण रुप से समर्थन दे दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को दूसरे दिन भी सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर धरना जारी रहा। धरना प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे बाहती युवा मंच अध्यक्ष सुनील चौधरी, गुरविंद्र सिंह व सुशील तोमर ने कहा कि सोमवार रात को सीएमओ व अस्पताल प्रशासन के साथ प्रथम बातचीत नाकाम रही। पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच का धरना प्रदर्शन जारी है। सीएमओ डॉ. संजीव सहगल ने धरना करने वालों को रेडियोलॉजिस्ट की वैकल्पिक व्यवस्था करने का सुझाव दिया जिससे धरना प्रदर्शन समाप्त करवाया जा सके लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील चौधरी ने कहा कि पांवटा व्यवस्था परिवर्तन मंच ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के संज्ञान में कई बार इस समस्या को लाया लेकिन तब भी कोई ध्यान ही नहीं दिया गया। मजबूरन युवाओं को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed