फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   badminton pratiyogita on 8 and 9 feb.

Sirmour News: नाहन में 8 और 9 फरवरी को होगी जिला स्तरीय मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता

Sun, 19 Jan 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
badminton pratiyogita on 8 and 9 feb.
नाहन में पत्रकारों को संबो​धित करते जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र हिंदूस्तानी । संवाद
सचित्र....पत्रकार वार्ता
विज्ञापन

नाहन में 8 और 9 फरवरी को होगी जिला स्तरीय मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता

बैडमिंटन संघ करेगा आयोजन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की भी मिली मेजबानी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला बैडमिंटन संघ 8 और 9 फरवरी को नाहन में जिला स्तरीय मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। प्रतियोगिता चंबा मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में होगी। यह जानकारी जिला बैडमिंटन संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने रविवार को नाहन में पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने कहा कि मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतर्गत एकल और युगल स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता में 35-40, 40-45, 45-50, 50-55, 55-60, 60-65, 65-70 और 70-75 आयु वर्ग में मुकाबले होंगे। उन्होंने कहा कि एकल प्रतियोगिता में पंजीकरण शुल्क 600 रुपये, जबकि युगल के लिए 1200 रुपये निर्धारित किया गया है। इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य वरिष्ठ खिलाड़ियों को बैडमिंटन के प्रति प्रोत्साहित करना हैं।
विज्ञापन


हिंदुस्तानी ने कहा कि राज्य स्तरीय मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता की मेजबानी भी इस मर्तबा जिला सिरमौर बैडमिंटन संघ को मिली है। प्रतियोगिता की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। सिरमौर जिला में यह पहला मौका होगा, जब यहां मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस अवसर पर संघ के राज्य महासचिव रमेश ठाकुर, राज्य कोषाध्यक्ष संजय कालिया, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र राणा और जिला कोषाध्यक्ष योगी ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


...संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed