{"_id":"654f76d1ca99552e53038c04","slug":"avn-school-stood-first-in-bal-vigyaan-congress-nahan-news-c-177-1-ssml1028-12518-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में एवीएन स्कूल नाहन चमका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में एवीएन स्कूल नाहन चमका
विज्ञापन
जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी अपने प्रधानाचार्
सचित्र-- -
जिलास्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में एवीएन स्कूल नाहन चमका
प्रतियोगिता में सभी प्रकार की स्पर्धाओं में हासिल किए पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमकॉस्ट और उच्च शिक्षा विभाग सिरमौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में एवीएन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के विद्यार्थियों ने सर्वाधिक पुरस्कार अपने नाम किए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य केके चंदोला ने बताया कि यहां आयोजित लगभग सभी स्पर्धाओं में एवीएन स्कूल के विद्यार्थियों ने पुरस्कार जीते। इसमें विज्ञान प्रोजेक्ट रिपोर्ट के वरिष्ठ वर्ग में विदिशा, सोलंकी व अंजली और कनिष्ठ वर्ग में ऊर्वशी व अवनी ने टॉप आठ प्रोजेक्ट में अपना स्थान बनाया। ये सभी विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।
विज्ञान एकांकी में पवन, आकाश, विवेक, आदित्य और वैभव अत्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह विद्यार्थी भी राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेंगे।
विज्ञापन
गणित ओलंपियाड के वरिष्ठ वर्ग में दिव्यांश ने तीसरा और कनिष्ठ वर्ग में साधना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में देवांस और परीक्षित ने तीसरा, वरिष्ठ वर्ग में अनुज व अंकित ने भी तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वरिष्ठ वर्ग में आयुष व निवेदिता ने दूसरा स्थान अर्जित किया। इसके अलावा अक्षत, मन्नत, मानसी व अनन्या से भी विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य केके चंदोला ने सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को बधाई भी दी।
-- -संवाद