{"_id":"62322e19170139519529a8e6","slug":"asha-and-health-worker-honoured-in-sirmaur-for-best-duties-in-polio-abhiyaan-nahan-news-sml4028303181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो अभियान में बेहतर कार्य करने वाली स्वास्थ्य एवं आशा कार्यकर्ता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो अभियान में बेहतर कार्य करने वाली स्वास्थ्य एवं आशा कार्यकर्ता सम्मानित
विज्ञापन
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर नाहन में स्वास्थ्य कार्यकर्ता मस्तो देवी को सम्मानित करते डा. विनोद स?
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर सिरमौर जिला में 2022 में पल्स पोलियो अभियान के दौरान बेहतर सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य एवं आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा में सम्मान कार्यक्रम जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पोलियो प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल सहित भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।
इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता मस्तो देवी को पोलियो प्रतिरक्षण अभियान और कोविड टीकाकरण अभियान के दौरान बेहतर सेवाएं देने के लिए श्रेष्ठ स्वास्थ्य कार्यकर्ता सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा आशा कार्यकर्ता जयावंती और शबीना बानो को भी श्रेष्ठ आशा कार्यकर्ता का अवार्ड दिया गया।
इस दौरान सभी आशा कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र भी बांटे गए। जिला पोलियो प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने उपस्थित स्वास्थ्य व आशा कार्यकर्ताओं वैक्सीनेशन के इतिहास और वर्तमान में स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। साथ ही 16 मार्च से शुरू हुए 12 से 14 वर्ष के बच्चों को लगने वाली कोर्बेवैक्स वैक्सीन अभियान को बढ़-चढ़कर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि फील्ड में आशा वर्कर और स्वास्थ्य कर्मी अच्छा कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर डॉ. छवि, स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर के अलावा धगेड़ा स्वास्थ्य खंड की स्वास्थ्य और आशा कार्यकर्ता मौजूद रही्।