{"_id":"6949333706ab0dab6206e070","slug":"annual-function-in-sataun-school-nahan-news-c-177-1-nhn1002-167623-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रोहन और तनीषा को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रोहन और तनीषा को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा का पुरस्कार
विज्ञापन
सतौन स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला भवन का उद्घाटन करते उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान। स्रोत : डी
सतौन स्कूल में वार्षिक समारोह में उद्योगमंत्री ने पुरस्कृत किए मेधावी
24 लाख रुपये की लागत से बनी विज्ञान प्रयोगशाला का किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ स्कूल सतौन में सोमवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मार्केटिंग कमेटी के चेयरमैन सीता राम, उद्योग मंत्री के ओएसडी अतर राणा, कमरऊ ट्रांसपोर्ट कोआपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष खत्री राम ठाकुर, उद्योगपति और जिला प्लानिंग कमेटी के सदस्य कंवर ठाकुर विशिष्ट अतिथि रहे।
स्कूल के रोहन और तनीषा को सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य जसपाल सिंह चौधरी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। धनबीर सिंह और अमरीक सिंह ने मंच संचालन का कार्य बखूबी से किया। इससे पहले उद्योग मंत्री ने स्कूल में 24 लाख से निर्मित विज्ञान संकाय की प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।
इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने सबसे पहले मेरे घर प्रभु राम आए हैं पेश किया। इसके अलावा गुजराती, राजस्थानी, पंजाबी, हिमाचली पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए गए। छात्रों ने नशे पर एक नाटक प्रस्तुत किया। इसकी मंत्री और उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। उन्होंने स्कूल को 200 डेस्क, 2 वाटर कूलर देने की घोषणा की है। मुख्यातिथि ने शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में अव्वल रहे होनहार बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर पंचायत प्रधान ममता देवी, उप प्रधान गुलाब सिंह, एसएमसी अध्यक्ष सतीश चौहान, बीडीसी सदस्य मित्रा चौहान, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, रामेश्वर शर्मा, कुलदीप शर्मा, एसडीएम कफोटा ओम प्रकाश, पंकज शर्मा, जगत सिंह, इंद्र सिंह, रणजीत चौहान, शुपा राम नंबरदार, मामराज कपूर, रघुबीर कपूर, रामभज चौहान, किशन सिंह गतवाल, राजेंद्र रोहिला सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जलशक्ति, लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड, उद्योग विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
संवाद