फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   annual function in kotdi vayas school

Sirmour News: पारिश और महक सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा के खिताब से सम्मानित

Wed, 03 Dec 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
annual function in kotdi vayas school
कोटड़ी व्यास स्कूल में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करतेमुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि: स्रोत: स्कू
पंजाबी गायक राजगुरु और स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया
विज्ञापन

कोटड़ी व्यास स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह नवरंग-3 का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटड़ी ब्यास में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह नवरंग-3 का आयोजन हुआ। पंजाबी गायक राज गुरु तथा स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह तोमर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि सामाजिक कार्यकर्ता पवन चौधरी, विशिष्ट अतिथियों में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अजय शर्मा, युवा व्यवसायी ओम प्रकाश ठाकुर, पंजाबी गायक राज गुरु, अंतरराष्ट्रीय पैसा पालो खिलाड़ी और फिजियोथेरेपिस्ट योगा लक्ष्मी शर्मा और हैंडबाल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व पुलिस आरक्षी अंजलि ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। सबसे पहले स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, भांगड़ा, छात्रों ने नशे पर आधारित नाट्य मंचन किया। प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने नृत्य, रिदमिक प्रोफेशनल योग शो और इसके बाद गिद्दा व सिरमौरी नाटी ने खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथियों ने शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों में अग्रणी रहे बच्चों में बोर्ड कक्षा में मेरिट में रही छात्रा वैशाली चौधरी (96.5 फीसदी), करण (93.6 फीसदी) समेत अन्य मेधावियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान पंजाबी गायक राजगुरु ने अपने गीतों से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में मुख्यातिथि पवन चौधरी, अजय शर्मा, ओम प्रकाश व अंजलि ने संबोधन में कहा कि आज सरकारी स्कूल भी किसी नामी निजी स्कूल से कम नहीं है। इस स्कूल के बच्चों ने पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। स्कूली बच्चे और युवा नशे से दूर रह कर शिक्षा और खेलों में अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें।

इस दौरान समाजसेवी सुखविंद्र सिंह, एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह, अनिल कुार, कपिल वर्मा, हर्ष, मुख्य अध्यापक बहराल स्कूल जीवन जोशी, स्टाफ सदस्य चतर चौहान, उर्मिल, धर्मेंद्र चौधरी, शशि गुप्ता, ओमप्रकाश, राकेश, बलदेव, ज्योति किरण कपूर, लता, किरण चौहान व एचटी अदरीश अहमद मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed