{"_id":"6abfac6247e2cf7f600afb09","slug":"annual-function-in-dav-school-rajgarh-nahan-news-c-177-1-ssml1028-190552-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: श्रद्धानंद हाउस को दिया बेस्ट हाउस का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: श्रद्धानंद हाउस को दिया बेस्ट हाउस का खिताब
विज्ञापन
डीएवी राजगढ़ में वार्षिक समारोह के दौरान मुख्यातिथि के साथ प्रशस्ति पत्र हासिल करने के बाद विद्
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ का वार्षिक समारोह नेहरू मैदान में हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह का थीम ‘संवर्धन-फ्रॉम रूट्स टू विंग्स’ रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लघु नाटिकाओं, नृत्य और हिमाचली नाटी के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य चंदेश्वर शर्मा ने मुख्यातिथि वन मंडल अधिकारी समीर सिंह व अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय की गतिविधियों और विद्यार्थियों की उपलब्धियों की जानकारी साझा की, जबकि वार्षिक प्रतिवेदन नर्सरी से प्लस टू तक के विद्यार्थियों ने स्वयं प्रस्तुत किया।
समारोह के मुख्य अतिथि वन मंडल अधिकारी समीर सिंह अपने संबोधन का प्रारंभ महात्मा गांधी के विचार से करते हुए कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल बच्चों को किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि उनका शारीरिक, मानसिक व आत्मिक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियां यह दर्शाती हैं कि डीएवी राजगढ़ इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
समारोह में विद्यार्थियों ने वेलकम सॉन्ग, डीएवी गान, नर्सरी व एलकेजी, यूकेजी, कक्षा पहली-दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां रही। इसके अलावा कक्षा 8वीं, 9वीं व 10वीं का अचीवमेंट डांस, कक्षा सातवीं की अभिमन्यु वध, दयानंद और अष्टावक्र पर आधारित नाटिकाएं और दुर्गा काली-रक्तबीज वध की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों एवं खेल उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया, जिसमें बेस्ट हाउस का खिताब श्रद्धानंद हाउस को प्रदान किया गया।-- -- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ का वार्षिक समारोह नेहरू मैदान में हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह का थीम ‘संवर्धन-फ्रॉम रूट्स टू विंग्स’ रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लघु नाटिकाओं, नृत्य और हिमाचली नाटी के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य चंदेश्वर शर्मा ने मुख्यातिथि वन मंडल अधिकारी समीर सिंह व अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय की गतिविधियों और विद्यार्थियों की उपलब्धियों की जानकारी साझा की, जबकि वार्षिक प्रतिवेदन नर्सरी से प्लस टू तक के विद्यार्थियों ने स्वयं प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
समारोह के मुख्य अतिथि वन मंडल अधिकारी समीर सिंह अपने संबोधन का प्रारंभ महात्मा गांधी के विचार से करते हुए कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल बच्चों को किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि उनका शारीरिक, मानसिक व आत्मिक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियां यह दर्शाती हैं कि डीएवी राजगढ़ इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
समारोह में विद्यार्थियों ने वेलकम सॉन्ग, डीएवी गान, नर्सरी व एलकेजी, यूकेजी, कक्षा पहली-दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां रही। इसके अलावा कक्षा 8वीं, 9वीं व 10वीं का अचीवमेंट डांस, कक्षा सातवीं की अभिमन्यु वध, दयानंद और अष्टावक्र पर आधारित नाटिकाएं और दुर्गा काली-रक्तबीज वध की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों एवं खेल उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया, जिसमें बेस्ट हाउस का खिताब श्रद्धानंद हाउस को प्रदान किया गया।