फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   annaul function held in akm school in dadahu

Sirmour News: शुभम सर्वश्रेष्ठ छात्र और रिद्धि को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब

Wed, 27 Mar 2024 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Wed, 27 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
annaul function held in akm school in dadahu
एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू में मनाया पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शुभम तोमर को सर्वश्रेष्ठ छात्र के खिताब से नवाजा गया, वहीं रिद्धि ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया।
इसके अलावा रजनीश जिंटा को सर्वश्रेष्ठ अध्यापक और रेणुका सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन का खिताब दिया गया। समारोह में स्कूल के बच्चों ने रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करके समां बांधा। इसके साथ ही विभिन्न गतिविधियां में अव्वल विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

चौथी कक्षा की छात्राओं ने रामजी की कृपा से मैं बची..., हरियाणवी गीत मैं हरियाणा की छौरी... और तीसरी कक्षा के छात्रों ने स्कूल नहीं जाना... गीत पर मनभावन प्रस्तुतियां दीं। वहीं सातवीं कक्षा की छात्राओं ने चलते-चलते यूंही कोई मिल गया था..प्रसिद्ध गाने पर दिलकश प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा छात्रों ने पहाड़ी, हिंदी, हरियाणवी, पंजाबी और सहित देशभक्ति लोकगीतों की अनेकों प्रस्तुतियों से जमकर रंग जमाया।
प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित अभिभावकों का आभार जताया। समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रेणु शर्मा ने छात्रों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस मौके पर स्कूल के प्रबंध निदेशक विजय ठाकुर, एसएमसी के अध्यक्ष रमन ठाकुर, ददाहू पंचायत के उपप्रधान विजय पाल, महिला मंडल प्रधान नीलम अग्रवाल, शकुंतला देवी, उषा रानी, सुनीता भट्टी सहित अभिभावक और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed