फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Ankita becomes student of the year

Sirmour News: जमा दो के अंकिता बनी स्टूडेंट ऑफ द ईयर

Mon, 05 Feb 2024 06:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
Ankita becomes student of the year
कोलर स्कूल में विधायक अजय सोलंकी के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थी। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इसके अलावा बीस सूत्रीय कार्यक्रम के सदस्य सोहन राजपूत, वन विभाग से सेवानिवृत्त वन परिक्षेत्र अधिकारी कंवर सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।
कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा। रूबी और सहेलियों ने राम आए हैं.., गीत पर नृत्य पेश किया। गुनगुन और सहेलियों ने गिद्दा, हिताक्षी व सहेलियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ.., विषय पर लघुनाटिका पेश की। निकिता और सहेलियों ने नाटी डालकर धूम मचाई।
विज्ञापन

विधायक अजय सोलंकी ने शिक्षा, खेल और दूसरी गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया। इसमें जमा दो कक्षा के अंकित को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। सूजल काशव और अरीबा को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी चुना गया। मनीष कुमार और हिमानी को सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवी का खिताब दिया गया। इसके अलावा ध्रुव पंवार, जतिन चौहान, राहुल, जसप्रीत कौर, अरीबा, रिवांशी, पूजा कुमारी, तानिया, आशीष कुमार को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता प्रभाकर गौतम, तपेंद्र राजपूत, सुरेंद्र सिंह समेत लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed