Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   animal birth control abhiyaan

Sirmour News: आठ दिन में 252 आवारा कुत्तों की नसबंदी, एंटी रेबीज टीके भी लगाए

Tue, 03 Nov 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
animal birth control abhiyaan
पशुपालन विभाग ने पांवटा साहिब में चलाया विशेष एनिमल बर्थ कंट्रोल अभियान
विज्ञापन

कुत्तों की बढ़ती आबादी पर नियंत्रण और रेबीज का खतरा कम करना मकसद
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में लावारिस कुत्तों की बढ़ती आबादी पर नियंत्रण और रेबीज के खतरे को कम करने के लिए पशुपालन विभाग ने आठ दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 252 लावारिस कुत्तों की नसबंदी करने के साथ उन्हें एंटी रेबीज के टीके भी लगाए गए।
पशुपालन विभाग के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित महाजन की देखरेख में चलाए गए इस अभियान के लिए कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष टीम भी बुलाई गई थी। टीम ने क्षेत्र में लावारिस कुत्तों को पकड़कर नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन

डॉ. अमित महाजन ने बताया कि एनिमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम का उद्देश्य लावारिस कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करना और डॉग बाइट तथा रेबीज के खतरे को कम करना है। उन्होंने कहा कि लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ने से आम लोगों और खासकर बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नसबंदी से उनकी आबादी को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी, जबकि एंटी रेबीज टीकाकरण से संक्रमण का खतरा कम करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग की ओर से लावारिस कुत्तों की नसबंदी और एंटी रेबीज टीकाकरण का काम निरंतर किया जाएगा।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed