फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Anger grew due to non-payment of Rs 5 crore to vendors even after eight months

Sirmour News: आठ माह बाद भी वेंडरों की पांच करोड़ का भुगतान नहीं होने से पनपा रोष

Fri, 03 May 2024 04:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 03 May 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Anger grew due to non-payment of Rs 5 crore to vendors even after eight months
धौलाकुआं में निर्माणाधीन आईआईएम संस्थान परिसर के बाहर लंबित करोड़ों पेमेंटों को लेकर वेंडर विरो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) संस्थान धौलाकुआं के भवन का कार्य प्रगति पर है। ठेकेदार को भवन सामाग्री आपूर्ति करने वाले एक दर्जन वेंडरों की आठ माह से करीब पांच करोड़ रुपये की तनख्वाह नहीं मिली है। वेंडरों ने वीरवार को संस्थान के गेट के बाहर एकत्रित होकर विरोध में नारेबाजी की। अपनी मांग को लेकर एसडीएम पांवटा को ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें ठेकेदार से लंबित करोड़ों की पेमेंट शीघ्र प्रदान करवाने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन

धौलाकुआं पहुंचे सुमित गुप्ता, सुभाष कुमार, गुरमीत सिंह, अमित गोयल व विशाल समेत वेंडरों ने बताया कि धौलाकुआं में आईआईएम संस्थान भवन कार्य चल रहा है। सीपीडब्यूडी के माध्यम से एक ठेकेदार को कार्य दिया गया है। निर्माण कार्य में जुटी कंस्ट्रक्शन कंपनी को रेत बजरी, हार्डवेयर सामग्री दी गई। कहा कि करीब पांच करोड़ रुपये की निर्माण सामग्री ठेकेदार को दे चुके है। अब आठ माह से वेंडरों की लंबित पेमेंटे नहीं दी जा रही है। इसससे क्रशर संचालकों व दुकानदारों के पैसे देने है। लेकिन आधा दर्जन फर्मों के करीब 18 लोगों की लंबित पेमेंट नही दी जा रही है। लंबित राशि देने की जगह उलटे सीधे आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन



संबंधित ठेकेदार से बात कर शीघ्र वेंडरों की समस्या के निवारण करवाने का प्रयास होगा।
गुंजीत सिंह चीमा, एसडीएम पांवटा साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed