फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   anganbadi workers demanded appointment in preprimary classes

प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जाए नियुक्ति

Sun, 13 Mar 2022 12:08 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
anganbadi workers demanded  appointment in  preprimary classes
नाहन में आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन के सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर यूनियन का 12वां सम्मेलन शनिवार को नाहन में हुआ जिसकी अध्यक्षता यूनियन की प्रधान नीलम शर्मा ने की। सम्मेलन में आंगनबाड़ी यूनियन की सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

प्रधान नीलम शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर की मांगों को को पूरा नहीं कर रही हैं। 45वें और 46वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू नहीं किया जा रहा है। यूनियन सरकार से मांग करती है कि केवल आंगनबाड़ी कर्मियों को ही प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए नियुक्त किया जाए क्योंकि छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों की शिक्षा का कार्य वर्तमान में आंगनबाड़ी कर्मी ही कर रहे हैं।
विज्ञापन

यूनियन ने हरियाणा की तर्ज पर आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर को मानदेय दिए जाने,आंगनबाड़ी वर्कर्स, हेल्पर का वेतनमान उनके सेवाकाल के हिसाब से तय करने, आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए तीन हजार रुपये पेंशन, दो लाख रुपये ग्रेच्युटी, मेडिकल और छुट्टियों की सुविधा दी और आंगनबाड़ी कर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष करने की मांग की गई। सम्मेलन में आंगनबाड़ी यूनियन की प्रधान नीलम शर्मा के अलावा महासचिव वीना शर्मा समेत सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed