फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   all road ways in nahan city baricated by police

नाहन बाजार के मुख्य रास्ते बैरिकेड्स से किए बंद

Tue, 26 Oct 2021 08:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
all road ways in nahan city baricated by police
नाहन में दिल्ली गेट से बाजार की ओर जाने वाले रास्ते पर लगाए गए बैरिकेडस। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। नाहन के मुख्य बाजार में दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के मकसद से प्रवेश मार्गों पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं। पुलिस प्रशासन के निर्देशों के बाद नगर परिषद ने बाजार में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली गेट वाले मुख्य रास्ते पर पुलिस कर्मी भी तैनात किया गया है ताकि त्योहार के सीजन में बाजार में दौड़ रहे दोपहिया वाहनों पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा पुलिस कर्मियों को बीच-बीच में गश्त लगाने के भी निर्देश दिए हैं ताकि बाजार में वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतया अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि नाहन के मुख्य बाजार में अदालत ने दिन के समय वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद इसके बाजार में हर रोज दर्जनों दोपहिया वाहन हवा से बातें करते दौड़ रहे थे जिससे त्योहारी सीजन में यहां खरीदारी को उमड़ रही भीड़ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला और पुलिस प्रशासन बाजार में बाइक-स्कूटर के प्रवेश पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहा था। त्योहारी सीजन में भी लोग ढंग से खरीदारी तक नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में लोगों को हो रही इस परेशानी को देखते हुए ‘अमर उजाला’ ने 14 अक्तूबर के अंक में ‘तंग बाजार में तेज गति से दौड़ रहे दोपहिया वाहन..’, शीर्षक से एक खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद सड़क सुरक्षा क्लब और पुलिस महकमा हरकत में आया और डीएसपी की अगुवाई में एक बैठक हुई।
बैठक में पुलिस अधिकारी ने नगर परिषद को शहर के मुख्य बाजार में जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेड्स लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शहर के मुख्य बाजार की ओर आने वाले प्रवेश रास्तों दिल्ली गेट, गुन्नुघाट, कच्चा टैंक में बैरिकेड्स लगा दिए हैं जिससे बाजार में दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर अंकुश लग पाने की उम्मीद है।

---------बाक्स
पुलिस जवान भी रखेंगे नजर : ओमापति जम्वाल
पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने बताया कि दिन के समय बाजार में दोपहिया वाहनों पर अंकुश लगाने के मकसद से प्रवेश रास्तों पर बैरिकेड्स लगवा दिए हैं। पुलिस कर्मियों को भी नजर रखने के निर्देश दिए हैं ताकि अकारण जाने वाले वाहनों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed