फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   all 10 gate open of jaton bairaj in giri river

Sirmour News: जटोन बैराज के खुले रखे सभी गेट, तीसरे दिन भी विद्युत उत्पादन ठप

Wed, 12 Jul 2023 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
all 10 gate open of jaton bairaj in giri river
जटोन बैराज के खुले रखे सभी गेट, तीसरे दिन भी विद्युत उत्पादन ठप
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से 3400 क्यूमेक्स पानी, 9000 पीपीएम जमा हुई गाद

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। जिले में लगातार बारिश के चलते गिरि और जलाल नदी उफान पर हैं। मौसम खुलने से मंगलवार दोपहर बाद 3:00 बजे के करीब गिरि नदी के जलस्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई लेकिन गिरि में बाढ़ जैसी स्थिति बनी रहने से जटौन बैराज के सभी 10 गेटों को खुला रखा गया है। इससे तीसरे दिन भी बिजली उत्पादन पूरी तरह से ठप रहा।

तीसरे दिन भी जटौन बैराज में पानी 3300 से 3400 क्यूमेक्स के बीच टिका रहा। जबकि शतप्रतिशत 60 मेगावाट उत्पादन के लिए मात्र 47.06 क्यूमेक्स की ही आवश्यकता है। साथ ही पानी के साथ बहकर आई गाद ( शिल्ट) का प्रभाव भी घटकर 8500-9000 पीपीएम पर स्थिर रही।
विज्ञापन


तकरीबन 80 घंटों से लगातार उत्पादन ठप रहने से राज्य बिजली बोर्ड के राजस्व पर लाखों रुपये की चपत लगी है। जब तक शिल्ट का प्रभाव घटकर 3000 या 3300 पीपीएम नहीं पहुंच जाता तब तक मशीनों को बंद ही रखा जाएगा। शिल्ट की मात्रा इससे अधिक रहने पर मशीनों के जाम होने की संभावना बनी रहती है। एक दो दिन ओर ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जटोन बैराज के कनिष्ठ अभियंता तुषार वत्स ने बताया कि तीसरे दिन भी सभी 10 गेटों को खुला रखा गया है। उन्होंने बताया कि जब तक बैराज में शिल्ट का प्रभाव कम नहीं होता तबतक ही मशीनों को बंद रखा जाएगा।
इस कारण सभी गेटों को खुला रखा गया है, ताकि शिल्ट के साथ-साथ अतिरिक्त पानी को बाहर छोड़कर डिस्चार्ज को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed