{"_id":"620005a26693e54c1e58aa89","slug":"after-four-days-solanmeenas-road-were-cleared-to-vehicles-nahan-news-sml39879855","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद सोलन-मीनस मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद सोलन-मीनस मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू
विज्ञापन
सोलन-मीनस मार्ग पर हरिपुरधार में बर्फ हटाती जेसीबी मशीन।
- फोटो : NAHAN
हरिपुरधार (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र में भारी बर्फबारी और मूसलाधार बारिश से बंद हुई सड़कों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है। इन मार्गों को खोलने के लिए विभाग की ओर से 14 जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। चार दिन बाद रविवार को सोलन-मीनस मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
इस प्रमुख मार्ग के छोटे वाहनों के लिए खुलने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली है। क्षेत्र में फंसे सैकड़ों लोग रविवार को राजगढ़, सोलन, शिमला और चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। हरिपुरधार-कुपवी, हरिपुरधार-नाहन समेत क्षेत्र की कई सड़कें अभी भी बंद हैं।
लोक निर्माण विभाग ने हरिपुरधार-नाहन सड़क को खोलने का कार्य तेजी से शुरू किया है। विभाग ने इस सड़क को खोलने के लिए पांच जेसीबी मशीनें लगाई हैं। इस सड़क को खोलने का कार्य दोनों तरफ से चल रहा है। हरिपुरधार की तरफ से जहां तीन मशीनों को सड़क खोलने में लगाया गया है, वहीं संगड़ाह की तरफ से दो मशीनों को लगाया गया है। विभाग ने रविवार रात नौ बजे तक इस सड़क को यातायात के लिए बहाल करने की बात कही है।
विज्ञापन
वहीं हरिपुरधार-कुपवी सड़क को बहाल करने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इस सड़क को खोलने के लिए दो जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। डल्यानु-नेनीधार सड़क अभी तक बंद है। इस सड़क को खोलने के भी प्रयास किए जा रहे है। इसके अलावा हरिपुरधार-लोहनधार सड़क भी बीते चार दिनों से बंद है। विभाग की ओर से शेष जेसीबी की मदद से बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि हरिपुरधार-नाहन सड़क को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। रात नौ बजे तक इस सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बंद पड़ी सड़कों को खोलने का कार्य लगातार जारी है। रविवार को सोलन-मीनस मार्ग को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है।
----
गिरिपार इलाके में 70 ट्रांसफार्मर बंद
गिरिपार इलाके के करीब 200 गांवों में चौथे दिन भी अंधेरा पसरा रहा। विद्युत उपमंडल पनोग के 70 ट्रांसफार्मर चौथे दिन भी बंद रहे। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
क्षेत्र की टिकरी डसाकना, बियोग-टटवा, बड़ोल, सांगना-सताहन, डहार, जरवा जूनेली व गत्ताधार आदि पंचायतों में बीते चार दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप हैं। सहायक अभियंता पनोग सचिन कपूर ने बताया कि देर शाम तक 50 ट्रांसफार्मरों को चालू कर दिया जाएगा। शेष बचे 20 ट्रांसफार्मरों को भी जल्द ही चालू कर दिया जाएगा।