{"_id":"6659cf3ffed35fdd8206d27f","slug":"admission-begin-in-galexi-iti-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-125521-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा गैलेक्सी आईटीआई में नए सत्र के लिए प्रवेश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा गैलेक्सी आईटीआई में नए सत्र के लिए प्रवेश शुरू
विज्ञापन
पांवटा गैलेक्सी आईटीआई में नए सत्र के लिए प्रवेश शुरू
इलेक्ट्रीशियन, फिटर, पंप एवं कंप्यूटर ऑपरेटर कोर्स हैं शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। गैलेक्सी आईटीआई में सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत सरकार और हिमाचल सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त संस्थान में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, पंप आपरेटर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर कोर्स शामिल हैं।
संस्थान के निदेशक राजेंद्र सिंह नेगी व प्रधानाचार्य मामराज तोमर ने बताया कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से डीजीटी व एनसवीटी से मान्यता प्राप्त है। संस्थान में प्रवेश करने वाले छात्र को 1,000 रुपये तथा छात्राओं को 1,500 रुपये प्रति माह भत्ता मिलता है।
सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किसी भी कार्य दिवस पर आकर युवा प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। संस्थान से इलेक्ट्रीशियन, फिटर, पंप आपरेटर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर कोर्स प्राप्त करने वाले बच्चे सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में कार्यरत हैं। इन सभी विषयों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने बताया कि आईटीआई शिक्षा प्राप्त युवाओं को संस्थान परिसर में होने वाले कैंपस इंटरव्यू से जॉब प्लेसमेंट भी करवाया जाता है।
संवाद