फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Administrative Ratna Award to SDM Vivek Mahajan

एसडीएम विवेक महाजन को प्रशासनिक रत्न अवार्ड

Thu, 01 Sep 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Administrative Ratna Award to SDM Vivek Mahajan
दिल्ली में प्रशासनिक रत्न सम्मान प्राप्त करते एसडीएम पांवटा विवेक महाजन। संवाद - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एसडीएम पांवटा विवेक महाजन को प्रशासनिक रत्न अवार्ड से नवाजा गया है। महाजन पूरे भारत में एकमात्र ऐसे अधिकारी हैं। उनका कोविड वंदे भारत अभियान के दौरान विदेश से भारतीयों, हिमाचलियों को सुरक्षित लाने और उन्हें क्वारंटाइन की व्यवस्था करने के लिए सराहनीय योगदान रहा। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने भी उनकी उल्लेखनीय सेवाओं की खूब प्रशंसा की। बुधवार की रात उन्हें दिल्ली में 22वें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह में देशभर की विभूतियों के साथ सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट (रजि.) एवं माता मंतारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) की ओर से स्पीकर हाल कंस्टीट्यूशन क्लब रफी मार्ग, नई दिल्ली में 22वां उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड समारोह आयोजित हुआ। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा नाथ ने कहा कि समारोह में प्रशासनिक सेवाओं, पत्रकारिता जगत समेत विभिन्न श्रेणियों में देशभर की विभूतियों को उनके स्मरणीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक सेवा में अतुलनीय सेवा के लिए हिमाचल के एचपीएएस अधिकारी
विवेक महाजन को प्रशासनिक रत्न से सम्मानित किया गया। एसडीएम विवेक महाजन इस समय पांवटा साहिब में सेवाएं दे रहे हैं।
इससे पहले वे दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त निवास आयुक्त रहे हैं। वे उन्नत भारत संगठन के विभिन्न शिविरों, पौधरोपण समेत जन कल्याणकारी कार्यों में भी सम्मिलित रहे हैं। इसके अतिरिक्त हथकरघा, हस्तशिल्प के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट, अनुकरणीय और प्रेरक प्रबंधन और कार्य के लिए उन्हें भारतीय आर्थिक सेवा भारत सरकार की ओर से उद्योग रत्न से सम्मानित भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed