{"_id":"6502f1edd7e16e392004b019","slug":"activities-on-hindi-day-nahan-news-c-177-1-ssml1030-8247-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भाषण में दीक्षा, निबंध लेखन में अंश प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भाषण में दीक्षा, निबंध लेखन में अंश प्रथम
Thu, 14 Sep 2023 05:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Thu, 14 Sep 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
हिंदी भाषा संस्कारों के पोषण का करती है कार्य : हरविंदर
राजकीय उच्च विद्यालय बहराल में हिंदी दिवस पर करवाईं प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय बहराल में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण स्पर्धा में दीक्षा, निबंध लेखन में अंश और प्रश्नोत्तरी में दीक्षा व कंचन संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। मुख्य अतिथि जगन्नाथ यात्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष हरविंदर कुमार और महासचिव नीरज उधवानी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन रेनू गोस्वामी ने किया।
जगन्नाथ यात्रा ट्रस्ट पांवटा साहिब इकाई के अध्यक्ष हरविंदर कुमार ने कहा कि हिंदी भाषा संस्कारों को पोषण करने का कार्य करती है। अत्यधिक अंग्रेजी भाषा और पाश्चात्य सभ्यता अपनाने के कारण आज हम अपनी संस्कृति और संस्कारों से दूर हो रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा हिंदी का प्रयोग करें, ताकि आप अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करके अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकें।
हिंदी दिवस पर बहराल विद्यालय में विजेताओं को जगन्नाथ यात्रा ट्रस्ट के पदाधिकारी ने पुरस्कृत किया। मुख्य अध्यापक जीवन प्रकाश जोशी ने हिंदी दिवस पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में दीक्षा को प्रथम, प्रीति को द्वितीय और मानवी को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दीक्षा व कंचन ने प्रथम, प्रीति व तान्या ने द्वितीय और राहुल सुखमण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में हर्षिका ने प्रथम, केशव ने द्वितीय और मनीष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंश ने प्रथम, पायल ने द्वितीय और विशांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जगन्नाथ यात्रा ट्रस्ट के महासचिव नीरज उधवानी ने बच्चों को बधाई दी। जगन्नाथ यात्रा ट्रस्ट के पदाधिकारी ने तीन निर्धन बालिकाओं का वार्षिक शुल्क भी विद्यालय प्रबंधन को उपलब्ध करवाया।
इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष केहर सिंह, अर्जुन सिंह, रेणु गोस्वामी, संतराम शर्मा, अमित मेहता, मनवीर कौर, मीनाक्षी राजपूत, सुरेंद्र कौर, इंद्रजीत कौर, गंगा चौधरी, शशि कुमारी, वीरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।