फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   action on ashyadi panchyat pradhan and ward members

Sirmour News: अश्याडी पंचायत प्रधान और पांच वार्ड सदस्यों को अयोग्य करार देते हुए पद से हटाने के दिए आदेश

Mon, 25 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
action on ashyadi panchyat pradhan and ward members
-उपायुक्त सिरमौर ने जारी किए आदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्यों पर कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने जिला सिरमौर विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत अश्याडी के पंचायत प्रधान सहित वार्ड सदस्यों को पद से हटाने के आदेश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार उपायुक्त ने ग्राम पंचायत अश्याडी के पंचायत प्रधान अनिल कुमार, पंचायत सदस्य वार्ड नं.-1 सुषमा देवी, पंचायत सदस्य वार्ड नं.-2 प्रदीप सिंह, पंचायत सदस्य वार्ड नं.-3 कमलेश देवी, पंचायत सदस्य वार्ड नं.-4 चंद्रकला और पंचायत सदस्य, वार्ड नं.-5 खजान सिंह को हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम की उल्लंघना करने, प्रत्यक्ष लाभ अर्जित करने, अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार का दोषी पाये जाने पर यह आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


आदेशों के अनुरूप अयोग्य घोषित किए गए पंचायत प्रधान और पंचायत के वार्ड सदस्यों को छ: वर्ष की अवधि के लिए पंचायत पदाधिकारी के रूप में निर्वाचित होने के लिए अयोग्य घोषित कर, उन्हें दुरुपयोग धनराशि तुरंत पंचायत निधि के खाते में जमा करवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed