फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   aciident in sirmaur

कार खाई में गिरी, चालक गंभीर घायल

Mon, 30 Aug 2021 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
aciident in sirmaur
सतौन- रेणुका जी मार्ग पर चांदनी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। - फोटो : NAHAN
ददाहू/सतौन (सिरमौर)। चांदनी गांव के हेवन के समीप हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ददाहू अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। रेणुका पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। यह हादसा रेणुका-सतौन सड़क पर सोमवार को पेश आया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय नाहन निवासी संजीव शर्मा अपनी कार (एच पी17बी-4804) से रेणुकाजी से कफोटा की ओर जा रहा था। चांदनी के समीप पहुंचते ही चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए और पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घायल कार चालक को खाई से बाहर निकालकर उसे सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया। बताया गया है कि घायल संजीव शर्मा जेबीटी अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। रेणुका पुलिस मौके पर हादसे का जायजा लेने में जुट गई है। रेणुका थाने के एसएचओ देवी सिंह नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल कार चालक का उपचार मेडिकल कॉलेज नाहन में चल रहा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed