फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   accused property seized

Sirmour News: अब चौथे मामले में नशा तस्करों और उनके परिवार की 52.72 लाख की संपत्ति जब्त

Thu, 07 Aug 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
accused property seized
सिरमौर पुलिस की नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई जारी
विज्ञापन

कुछ महीनों में 2.72 करोड़ की संपत्ति की जा चुकी है जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस का अवैध नशे व तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली से अनुमति मिलने के बाद शिलाई में नशा तस्करी के मामले में आरोपियों और उनके परिवार की 52,72,225.73 रुपये की संपत्ति को जब्त किया गया है। अवैध संपत्ति में जमाखातों की राशि व चार वाहन शामिल हैं। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस टीम ने 7 अप्रैल को बेसु राम निवासी गांव नैनीधार के कब्जे से जामली रेन शेल्टर शिलाई के पास 2 किलो 105 ग्राम चरस तथा 39700 रुपये की नकदी बरामद की थी। व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई तो बेसु राम ने स्वीकार किया कि वह चरस की खेप को दीप राम निवासी गांव गुमठ, कोटी बौंच से लाया था। एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष अन्वेषण टीम का गठन किया गया और मामले में वित्तीय अन्वेषण के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने वित्तीय जांच पूरी करने के बाद आरोपियों के अतिरिक्त उसके सहयोगियों की अवैध संपत्ति को सीज करके आवश्यक स्वीकृति के लिए सक्षम प्राधिकारी व प्रशासक, तस्कर एवं विदेशी मुद्रा छत्रसाधक नई दिल्ली को भेजा था। सक्षम प्राधिकारी की ओर से संबंधित आरोपियों की जमाखातों व चार वाहनों सहित कुल 52,72,225.73 संपत्ति को जब्त करने की स्वीकृति मिली है।


बता दें कि इससे पहले भी सिरमौर पुलिस ने तीन मामलों में वित्तीय अन्वेषण के तहत आरोपियों की 95,00,485.85, 70,70,702.29 व 54,08,791.37 रुपये की संपत्ति को जब्त किया है। अब चौथे मामले को मिलाकर कुछ ही महीनों में पुलिस ने 2,72,52,205.24 रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed