फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   accused of charas case in silai under five days police remand

चरस रखने के आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली

Thu, 09 Jun 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
accused of charas case in silai under five days  police remand
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई में चरस की भारी खेप के साथ पकड़े गए आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने शिलाई क्षेत्र की नाया गैस एजेंसी के समीप सरो गांव निवासी व्यक्ति के बैग की तलाश ली। इस दौरान बैग से 2.054 किलोग्राम चरस मिली। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिलाई थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि वह इस नशे की खेप को कहां से लाया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नशा तस्करों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशा माफिया के खिलाफ पुलिस और एसआईयू टीम की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed