{"_id":"6169c03eef9cf84de84ff343","slug":"accident-in-ponta-sahib-sirmaur-nahan-news-sml387326820","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मानपुर देवड़ा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक हादसे को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है, जिसकी पुलिस ने पहचान कर ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार मानपुर देवड़ा में यमुना नदी के साथ बने संपर्क मार्ग पर यह हादसा पेश आया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह सोहंदी देवी(45) पत्नी राम स्वरूप निवासी मानपुर देवड़ा अपने पति के लिए खाना लेने जा रही थी। इस बीच महिला एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गई।
हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक राजकुमार(24) निवासी मानपुर देवड़ा के रुप में पहचान कर ली है। हादसे के बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एएसआई भरत और मुख्य आरक्षी सतप्रकाश की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
डीएसपी वीर बहादुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मानपुर देवड़ा निवासी आरोपी ट्रैक्टर चालक राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सिंघपुरा पुलिस चौकी प्रभारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।
...