{"_id":"69205ff71fe38b8141074961","slug":"abvp-protested-against-the-new-education-policy-at-nahan-college-nahan-news-c-177-1-ssml1028-165126-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नई शिक्षा नीति के विरोध में एबीवीपी ने नाहन कॉलेज में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नई शिक्षा नीति के विरोध में एबीवीपी ने नाहन कॉलेज में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नाहन कॉलेज में नई शिक्षा नीति के विरोध में प्रदर्शन करते एबीवीपी से जुड़े छात्र। स्रोत संगठन
प्रदर्शनकारियों ने इसे वापस न लेने की सूरत में जन आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नाहन इकाई ने शुक्रवार को नाहन कॉलेज में नई शिक्षा नीति के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए नई शिक्षा नीति को छात्र विरोधी बताते हुए इसे बदलने की मांग की।
छात्र नेता आर्यन रिंटा ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति प्रदेश के छात्रों के भविष्य के लिए नुकसानदायक है और यह शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि उनका संगठन छात्र हितों के लिए प्रतिबद्ध है और इसे किसी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इकाई मंत्री साहिल ठाकुर ने सरकार से इसे तुरन्त वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से छात्र संघ चुनाव को बहाल करने, सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने, कृषि विश्विद्यालय पालमपुर, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर और नौनी विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपतियों की नियुक्ति करने की मांग की। इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को पूर्णरूप से लागू करने, प्रदेश के 100 स्कूलों को परिवर्तित करने का निर्णय वापस लेने की मांंग की।
विज्ञापन
इकाई मंत्री साहिल ठाकुर ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो परिषद पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। इस मौके पर काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।