फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   abvp opppse the decision of 15 percent bus kiraya issue

बस किराया 15 फीसदी वृद्धि का फैसला वापस ले सरकार : एबीवीपी

Thu, 15 May 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
abvp opppse the decision of 15 percent bus kiraya issue
बस किराया 15 फीसदी वृद्धि का फैसला वापस ले सरकार : एबीवीपी
विज्ञापन

कहा, आर्थिक संकट से जूझ रही जनता को सरकार ने दिया झटका
फैसला वापस नहीं लिया तो एबीवीपी करेगी उग्र आंदोलन : अभी ठाकुर

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश भर में बस किराया बढ़ोतरी का विरोध करेगी। पहले ही महंगाई से परेशान जनता पर प्रदेश सरकार बस किराया बढ़ोतरी थोप रही है। सरकार ने ये फैसला तुरंत प्रभाव से वापस नहीं लिया तो प्रदेश स्तर पर एबीवीपी धरना प्रदर्शन समेत उग्र आंदोलन शुरू करेगी। एबीवीपी विभाग सह संयोजक अभी ठाकुर ने प्रेस बयान में ये बात कही।
एबीवीपी विभाग के सह संयोजक अभी ठाकुर, वंश भंडारी, शिवानी चौहान व जतिन कश्यप ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार का फैसला गलता है। 15 फीसदी बस किराया बढ़ोतरी करके आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने का प्रयास किया जा रहा है। ये कदम पूरी तरह गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के साथ धोखा है।
विज्ञापन

आम जनता पर इसकी सीधी मार पड़ेगी। पहाड़ी राज्य में छात्र-छात्राएं व आम जनता पर आर्थिक बोझ है। रोज विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल समेत शैक्षणिक संस्थानों के बच्चे बसों के माध्यम से ही संस्थानों तक पहुंचते हैं। ऐसे में बस किराया कमर तोड़ने वाला साबित होगा। एक छात्र को महीने में कई बार बस यात्राएं करनी पड़ती है। कॉलेज, स्कूल, कोचिंग, लाइब्रेरी व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों के लिए भी बसों से जाना होता है। ऐसे में गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के लिए शिक्षा को महंगा बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी ने मांग उठाई है कि प्रदेश सरकार तुरंत इस फैसले को वापस लें। विद्यार्थियों को विशेष रियायत 50 फीसदी छूट दी जाए। आम जनता के साथ छात्र समुदाय भी इस फैसले से आक्रोशित है। अभी ठाकुर ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि फैसला नहीं बदला तो पूरे प्रदेशभर में एबीवीपी का उग्र आंदोलन होगा।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed