फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ABVP enraged over mistreatment of workers, protest in Nahan

Sirmour News: कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार पर भड़की एबीवीपी, नाहन में प्रदर्शन

Thu, 04 Dec 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
ABVP enraged over mistreatment of workers, protest in Nahan
संस्कृत कॉलेज में कार्यकर्ताओं ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, पुतला भी फूंका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। अखिल विद्यार्थी परिषद की संस्कृत कॉलेज नाहन इकाई ने धर्मशाला में विधानसभा घेराव के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। अपने आरोपों को लेकर कार्यकर्ताओं ने वीरवार को संस्कृत कॉलेज में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इकाई मंत्री साहिल ठाकुर ने कहा कि प्रदर्शन करना कार्यकर्ताओं का हक है। सरकार ने कायरतापूर्ण व्यवहार करते हुए उन पर अत्यधिक बल का प्रयोग किया। इससे एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता गंभीर घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति को दबाने का प्रयास किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जुलूस को तितर-बितर करने के लिए पुलिस प्रशासन ने जिस प्रकार की शक्ति का प्रयोग किया, वह उनकी नजर में पूर्णत: अनुचित, अवैधानिक और मानवाधिकारों का उल्लंघन है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज के दौरान पुरुष पुलिस कर्मियों ने महिला छात्राओं के साथ धक्का-मुक्की, अभद्र टिप्पणी और मारपीट जैसी असंवैधानिक हरकतें कीं। उन्होंने सरकार से पुलिस कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने और मामले की निष्पक्ष जांच करने की भी मांग की। इस अवसर पर कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed