{"_id":"6aca2130a0ea6ae9ba04e021","slug":"aayushmaan-sivir-in-banethi-school-nahan-news-c-177-1-nhn1002-191216-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बनेठी में 51 लोगों की एक्सरे और एनसीडी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बनेठी में 51 लोगों की एक्सरे और एनसीडी जांच
विज्ञापन
पीएचसी बनेठी में एक्सरे जांच करते एसटीएस सुरेश शर्मा। संवाद
-उच्च रक्तचाप के छह और मधुमेह के चार पुराने मरीजों की हुई जांच
-टीबी की आशंका पर पांच लोगों को बलगम जांच के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेठी में शनिवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर एवं एक्सरे कैंप आयोजित किया गया। शिविर के दौरान कुल 51 लोगों की एक्सरे और गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की जांच की गई। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यवाहक खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. छवि बंसल ने बताया कि शिविर में उच्च रक्तचाप से पीड़ित छह और मधुमेह के चार पुराने मरीजों की जांच की गई। इन मरीजों के स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। नियमित जांच से उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है और संभावित जटिलताओं का जोखिम कम किया जा सकता है।
शिविर के दौरान टीबी की आशंका वाले पांच लोगों को बलगम जांच के लिए रेफर किया गया, ताकि जांच के माध्यम से बीमारी की पुष्टि होने पर समय पर उपचार शुरू किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज न करने और जरूरत पड़ने पर जांच करवाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा के माध्यम से भी लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई गई। 10 लोगों ने इस सेवा का लाभ लिया। इसके तहत दूर बैठे चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त करने की सुविधा मिलती है, जिससे मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिए बार-बार अस्पताल जाने की जरूरत कम हो सकती है।संवाद।