फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   A musical gathering and the rhythmic beats of the 'Nati' dance created a captivating atmosphere, while talent also shone through in the modeling segment.

Sirmour News: सुरों की महफिल और नाटी की थाप ने बांधा समां, मॉडलिंग में भी दिखा हुनर

Fri, 18 Sep 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 18 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
A musical gathering and the rhythmic beats of the 'Nati' dance created a captivating atmosphere, while talent also shone through in the modeling segment.
सचित्र--
विज्ञापन

सुरों की महफिल और नाटी की थाप ने बांधा समां, मॉडलिंग में भी दिखा हुनर

गायन स्पर्धा में प्रतिभागियों ने बिखेरा सुरों का जादू, नाटी में दिखी सिरमौरी लोक संस्कृति की छटा

जूनियर और सीनियर मॉडलिंग में प्रतिभाओं ने दिखाया आत्मविश्वास, स्टार कलाकार दीपक चौहान ने जमाया रंग

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। स्टेपको सिरमौर उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत, नाटी और मॉडलिंग की रंगारंग प्रस्तुतियों से सराबोर रही। खास तौर पर गायन स्पर्धा में प्रतिभागियों ने अपनी सुरीली आवाज से खूब वाहवाही लूटी, वहीं नाटी प्रतियोगिता में हिमाचली लोक संस्कृति की पारंपरिक थाप और कदमताल ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों और प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों पर दर्शक देर तक तालियां बजाते रहे।
सांस्कृतिक संध्या का आगाज गायन स्पर्धा से हुआ। सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। किसी ने सुरीली आवाज से माहौल को भावपूर्ण बनाया तो किसी ने दमदार प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता में मनीष मुसाफिर, मोनिका और सरिता ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इसके बाद मंच पर नाटी प्रतियोगिता ने पूरी महफिल को हिमाचली रंग में रंग दिया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक नाटी की खूबसूरत प्रस्तुति देकर प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक परंपराओं की झलक पेश की। प्रतियोगिता में विपिन कौशल और मनीष निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटी के बाद जूनियर मॉडलिंग राउंड में नन्हे प्रतिभागियों ने अलग-अलग थीम और परिवेश के अनुरूप मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं सीनियर मॉडलिंग राउंड में प्रतिभागियों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में ग्लैमर का रंग घोल दिया। मॉडलिंग प्रतियोगिता में मीतत्री, अन्या कश्यप और आदि चौधरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में हर्ष तोमर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि एडवोकेट प्रशांत ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर कपिल तोमर (एचएएस), अनिल कुमार, उपमा धीमान (अध्यक्ष, नगर परिषद नाहन), प्रदीप सहोत्रा (उपाध्यक्ष, नगर परिषद नाहन), विशाल मेहरा, महेंद्र खाना और करण खाना समेत अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

सांस्कृतिक संध्या के समापन पर स्टार कलाकार दीपक चौहान ने अपनी शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनकी दमदार प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे और तालियों की गडग़ड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। दीपक चौहान की प्रस्तुति के साथ स्टेपको सिरमौर उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed