फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से कामगार की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से कामगार की मौत

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Sirmour
Sirmour Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत एक अज्ञात वाहन ने राह चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एएसपी एनएस नेगी ने बताया कि शुक्रवार को कालाअंब के समीप खैरी में अमरोहा उत्तर प्रदेश के इकाेंदा गांव निवासी बंटी दोपहर 12:30 बजे के आसपास सड़क पर पैदल चल रहा था। इस दौरान अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया। पुलिस ने बंटी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 304ए एवं 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed