फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   हाकी में सिरमौर की छात्राओं ने सातवीं बार जीता खिताब

हाकी में सिरमौर की छात्राओं ने सातवीं बार जीता खिताब

Fri, 19 Sep 2014 05:32 AM IST
Sirmour
Sirmour Updated Fri, 19 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
राजपुर (सिरमौर)। राज्य स्तरीय अंडर-14 हाकी में सिरमौर की छात्राओं ने सातवीं बार खिताब पर कब्जा किया। जोगिंद्र नगर स्थित वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला में सिरमौर की छात्रा हॉकी टीम ने लगातार सातवीं बार राज्य चैंपियनशिप जीतने का करिश्मा किया है। उन्होंने फाइनल मैच में कांगड़ा की लड़कियों को 5-0 से मात देकर खिताब जीता है। इससे पूर्व सिरमौर की टीम ने क्वार्टर फाइनल में हमीरपुर को 8-0 तथा सेमीफाइनल में सोलन को 4-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी।
सिरमौरी छात्राएं खिताबी मैच में कांगड़ा को 5-0 से धूल चटाकर सातवीं बार स्टेट विनर बनी हैं। शारीरिक प्रवक्ता एवं टीम के कोच मनीष टंडन ने फोन पर यह जानकारी दी। नघेता वरिष्ठ स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बताया कि जोगिंद्र नगर में 12 से 16 सितंबर तक अंडर-14 गर्ल्स राज्य स्तरीय हाकी खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जबकि बुधवार को हाकी विजेता टीम पुरस्कार सहित नघेता लौटेगी।
विज्ञापन

उधर, कोच मनीष टंडन ने बताया कि टीम की कप्तान प्रीति शर्मा सहित नघेता स्कूल की 8 छात्रा खिलाड़ी टीम में शामिल थीं जिनमें अनिता, अंजू, अमीषा, मुस्कान, शालिनी, काजल, आशु पुंडीर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व जिला मंडी के उपायुक्त संदीप कदम ने सिरमौर की विजेता हाकी टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही नघेता स्कूल की हाकी कोच, कप्तान एवं खिलाड़ियों को लगातार सातवीं बार चैंपियन बनने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed